बहराइच: यूक्रेन में फंसे पूर्व सपा विधायक के पौत्र पहुंचे घर, बधाई देने वालों का लगा तांता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के कैसरगंज के पूर्व सपा विधायक के पौत्र भी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के बाद वह भी आपरेशन गंगा के तहत घर पहुंचे हैं। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कैसरगंज के पूर्व सपा विधायक रामतेज यादव के …

बहराइच। जिले के कैसरगंज के पूर्व सपा विधायक के पौत्र भी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के बाद वह भी आपरेशन गंगा के तहत घर पहुंचे हैं। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कैसरगंज के पूर्व सपा विधायक रामतेज यादव के पौत्र विशेष यादव यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करते हैं। इस समय रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। ऐसे में विशेष यादव के परिवार के लोग भी सकुशल वतन वापसी को लेकर चिंतित थे।

केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन गंगा के तहत विशेष यादव घर पहुंचे। पिता कुलदीप ने बताया कि पुत्र की वापसी को लेकर चिंता थी, लेकिन सकुशल वापस आ गए हैं। विशेष ने बताया कि युद्ध के बीच वहां के हालात काफी खराब है। ऐसे में जान बचाकर घर वापसी ही बेहतर विकल्प दिखा। विशेष के घर आने पर मोहल्ले के साथ क्षेत्र के लोगों का तांता बधाई देने के लिए लगा है।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: काशी में अखिलेश ने किया रोड शो, कहा- भाजपा को अपना परिवारवाद नहीं दिखता

संबंधित समाचार