अमरोहा : भाकियू लोक शक्ति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, यूक्रेन से छात्रों को जल्द वापस लाने की मांग
हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं को जल्द स्वदेश वापस लाए जाने की मांग की है। शनिवार को अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष हाजी हसीन अहमद गफ्फारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष …
हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं को जल्द स्वदेश वापस लाए जाने की मांग की है। शनिवार को अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष हाजी हसीन अहमद गफ्फारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूक्रेन में देश के अभी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं फंसे हुए हैं। सरकार उन्हें जल्द से जल्दस्वदेश सकुशल वापस मंगवाये। उन्होंने कहा कि किसान सहकारी चीनी मिल पर किसानों का जो गन्ना भुगतान बकाया है उसे तत्काल दिलवाया जाये। गांव आगापुर में अचानक किसानों के पशु तड़प कर मर रहे है। वहां पर पशु विभाग का कैंप लगाकर अनुभवी चिकित्सकों को तैनात किया जाये। ताकि किसानों के पशुओं को बचाया जा सके। आवारा पशुओं को अति शीघ्र पकड़वाया जाये।
इस अवसर पर उन्होंने ग्राम लिसड़ई बुजुर्ग निवासी जमाल खान को अल्पसंख्यक सभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर राजपाल सिंह चौहान, मुनिदेव,अनिल कुमार, सोहेल अहमद,आस मोहम्मद,भानु सिंह सागर, हुकम सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह पोसवाल मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : ठगी का नया तरीका, डेटिंग ऐप के जरिए बैंक खातों में जालसाज लगा रहे सेंध
