आगरा: शादी समारोह में फंदे पर लटका मिला युवक, सात बेटियों के सर से उठा पिता का साया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले के थाना हरीपर्वत अंतर्गत एक मैरिज हॉल में शादी के समय प्लम्बर का काम करने वाले युवक की डेड बॉडी संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला है। मैरिज हॉल संचालक मीडिया को सही जानकारी नहीं दे रहे है। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी …

आगरा। जिले के थाना हरीपर्वत अंतर्गत एक मैरिज हॉल में शादी के समय प्लम्बर का काम करने वाले युवक की डेड बॉडी संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला है। मैरिज हॉल संचालक मीडिया को सही जानकारी नहीं दे रहे है। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, थाना हरीपर्वत के विजय नगर क्षेत्र में स्थित नवरंग भवन नामक मैरिज होम में शुक्रवार को एक शादी थी। छत पर युवक का शव फंदे पर लटकता हुआ देखकर, लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी।

युवक की पहचान प्लम्बर का काम करने वाले राजेश बाबू के तौर में हुई है। घरवालों ने किसी भी तरह के झगड़े से मना कर रहे हैं।

मृतक राजेश बाबू के भाई कपूरचंद ने कहा कि रात दस बजे के लगभग वो खाना खाकर घर से निकले थे। घर पर किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ है। पुलिस कुछ बता नहीं रही है।

पढ़ें-आजमगढ़: एक बार फिर दोबारा उतरे चुनावी मैदान पर सपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव

संबंधित समाचार