अमरोहा: कहासुनी के बाद पिता-पुत्र में चले लाठी-डंडे, एक घायल
हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। बहन की शादी को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने से अफरा तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। मारपीट में बेटा घायल हो गया। दोनों कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाए। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा का है। गांव निवासी टीकम सिंह का …
हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। बहन की शादी को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने से अफरा तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। मारपीट में बेटा घायल हो गया। दोनों कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाए। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा का है।
गांव निवासी टीकम सिंह का कहना है कि घर में बहन मौजूद है।उसने पिता से बहन की शादी करवाने के लिए कहा था। जबकि पिता जगदीश का कहना है कि पुत्र शराब पीकर गाली-जलौज करता है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई और लाठी-डंडे चले।
झगड़े में पुत्र टीकम गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़ा होता देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। झगड़े की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और टीकम व उसके पिता जगदीश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घायल टीकम का मेडिकल कराया है। पिता पुत्र के बीच मारपीट होने से गांव में अफरा-तफरी मची रही।
