मुरादाबाद: सोनाक्षी सिंहा व सलाहकार के खिलाफ कोर्ट ने जारी किए वारंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अमानत में खयानत व धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा और उनके सलाहकार के खिलाफ वारंट जारी कर दिए है। अब इस मामले में की सुनवाई आगामी 25 अप्रैल को की जायेगी। थाना कटघर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी साल 2019 में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अमानत में खयानत व धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा और उनके सलाहकार के खिलाफ वारंट जारी कर दिए है। अब इस मामले में की सुनवाई आगामी 25 अप्रैल को की जायेगी।

थाना कटघर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी साल 2019 में अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा के खिलाफ कटघर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें प्रमोद शर्मा ने आरोप लगाया गया था कि उसने एक अवार्ड शो के लिए सोनाक्षी सिंहा से समय लिया था, जिसके लिए उनके सलाहकार ने 29 लाख 90 हजार रुपए सोनाक्षी सिंहा व अभिषेक सिंहा ने स्वयं 7 लाख पचास हजार रुपए भी ले लिए थे।

जिसके बाद भी अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा उनके कार्यक्रम में नही आई थी। आयोजक वादी मुकदमा ने कई मर्तबा अभिनेत्री के निजी सलाहकार अभिषेक सिंहा से न आने का कारण पूछा था और अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन आयोजक से आरोपियों ने कोई बात करनी उचित नही समझी। जिसके बाद प्रमोद शर्मा ने थाना कटघर में अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा समेत अभिषेक, मालविका पंजाबी, घुमिल ठक्कर, एडगर साकिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

यह मुकदमा मुरादाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा था, जिसे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की अदालत में सुनवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया था। अदालत ने पिछली तिथि पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा के साथ साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी करके आरोपियों को अदालत में तलब कर लिया था लेकिन सम्मन के बाद भी आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं आए।

शनिवार को प्रमोद शर्मा अपने अधिवक्ता पीके गोस्वामी के साथ अदालत में मुकदमें की पैरवी के लिए पहुंचे, जिन्होंने बताया कि मुकदमें के शेष आरोपियों ने उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था।अदालत ने पत्रावली का अवलोकन करते हुए आरोपी सोनाक्षी सिंहा व व उनके सलाहकार अभिषेक सिंहा को वारंट के जरिए तलब किया है। साथ ही मुकदमें की सुनवाई के लिए आगामी 25 अप्रैल लगाई है।

संबंधित समाचार