मंदिरा बेदी ने किया खुलासा, बताया- इंटरव्यू लेते समय मुझे घूरकर देखते थे क्रिकेटर्स
मुंबई। बॉलीवुड और टीवी जगत में आज मंदिर बेदी को हर कोई जनता है। अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों पर उन्होंने खुलासे किए हैं। मंदिरा ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट्स के समय प्री-मैच शो की मेजबानी करते टाइम ‘कई क्रिकेटर्स’ उन्हें घूर-घूरकर देखते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें मेरे सवाल बहुत बचकाने लगते …
मुंबई। बॉलीवुड और टीवी जगत में आज मंदिर बेदी को हर कोई जनता है। अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों पर उन्होंने खुलासे किए हैं। मंदिरा ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट्स के समय प्री-मैच शो की मेजबानी करते टाइम ‘कई क्रिकेटर्स’ उन्हें घूर-घूरकर देखते थे।
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें मेरे सवाल बहुत बचकाने लगते थे, वह सोचते थे ‘ये क्या सवाल पूछ रही है’ और अक्सर मेरे सवालों का जवाब भी नहीं देते थे। अगर जवाब दे भी देते थे तो उनके उत्तर का मेरे प्रश्न से कोई नाता ही नहीं होता था और मुझे उनकी इसी बात से डर लगता था।
क्रिकेट में महिलाओं के साथ हो रहे मंदिरा चेंज पर बताती हैं कि पैनल पर बैठे लोग कभी नहीं चाहते थे कि मैं क्रिकेट शो की मेजबानी करूं। मेरे बहुत सारे क्रिकेटर्स दोस्त थे, अब वह रिटायर हो चुके हैं, लेकिन तब पैनल को मेरी ये दोस्ती तक पसंद नहीं आती थी। उन्हें यह पसंद नहीं था कि कोई महिला साड़ी पहनकर, सज-धजकर क्रिकेट की बातें करे। किसी ने भी मुझे गाइड नहीं किया, न ही किसी ने मुझ सवाल बताए। मैं वहां आम आदमी का प्रतिनिधित्व करने के लिए गई थी, जिन्हें क्रिकेट के टेक्निकल टर्म्स नहीं पता थे, जो क्रिकेट की बारीकियों को नहीं जानते थे।
मुझे बहुत सारे क्रिकेटर्स ने घूर-घूरकर देखा
उन्होंने कहा हैं कि “मुझे बताया गया था कि उस विशेष समय पर आपके दिमाग में जो भी सवाल आता है, आपको वही सवाल पूछना है। मुझे वह स्वतंत्रता दी गई थी। बेशक, मुझे बहुत सारे क्रिकेटर्स ने घूर-घूरकर देखा, मेरे सवालों पर हंसे और सोचने लगे कि मैं ये क्या पूछ रही हूं, मैं यह भी क्यों पूछ रही हूं। उन्होंने मेरे प्रश्न से संबंधित जवाब भी नहीं दिए और यह बहुत डराने वाला हो सकता है लेकिन मुझे चैनल द्वारा आश्वासन दिया गया था, यह सोनी था, जिसने मेरा समर्थन किया और मुझे 150-200 महिलाओं में से चुना।
मंदिरा ने बताया कि हमने आपको किसी कारण से चुना है, हमें लगता है कि आपके पास वो क्वालिटी है जो हमें चाहिए, इसलिए आगे बढ़िए और वैसे ही रहिए जैसी आप हैं और इस समय का आनंद लीजिए।”
पढ़ें-Kiara Advani Photos : पिंक थाई-हाई स्लिट ड्रेस में कियारा आडवाणी का जलवा, फैंस बोले-क्वीन
