सीतापुर: चोरों ने श्रद्धालुओं की दो लाख की नकदी उड़ाई, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संदना/सीतापुर। 84 कोसी परिक्रमा मेला सुबह प्रथम पड़ाव कोरौना से उठकर दूसरे पड़ाव हरैय्या के लिए निकल पड़ा। श्रद्धालु सीतापुर-हरदोई बार्डर पर पड़ने वाली गोमती नदी में स्नान कर फिर हरैय्या के लिए निकल रहे थे। इसी बीच चोरो ने मौका पाकर करीब 20 श्रद्धालुओं के जरूरी सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। …

संदना/सीतापुर। 84 कोसी परिक्रमा मेला सुबह प्रथम पड़ाव कोरौना से उठकर दूसरे पड़ाव हरैय्या के लिए निकल पड़ा। श्रद्धालु सीतापुर-हरदोई बार्डर पर पड़ने वाली गोमती नदी में स्नान कर फिर हरैय्या के लिए निकल रहे थे। इसी बीच चोरो ने मौका पाकर करीब 20 श्रद्धालुओं के जरूरी सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। श्रद्धालुओं के मुताबिक चोरों करीब 20 लोगों के करीब दो लाख रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया। बताते हैं कि जिन श्रद्धालुओं का सामान चोरी हुआ है, उसमें से अधिकांश श्रद्धालु मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

चोरी का शिकार हुए रमेश निवासी मुरैना मध्यप्रदेश के आठ हजार रुपये व कपड़े, रतन सिंह निवासी फिरोजाबाद के चार हजार रुपये व कपड़े, रामबाबू निवासी फिरोजाबाद के पांच हजार रुपये व कपड़े चोरी, सुरेश सिंह निवासी मुरैना मध्यप्रदेश के 25 हजार रुपये व मोबाइल चोरी, बनवारी यादव निवासी मध्यप्रदेश के 20 हजार नगद व कपड़े व पर्स चोरी, शीला निवासी मुरैना मध्यप्रदेश के 15 हजार नगद व कपड़े चोरी, सुबोध कुमार शर्मा निवासी फिरोजाबाद के आठ हजार पांच सौ रुपये व जरूरी कागजात चोरी, कल्याण बघेल निवासी भिण्ड मध्यप्रदेश के पांच हजार रुपये व पर्स चोरी, करन सिंह निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश के 75 सौ रुपये व सामान चोरी हुआ है।

घटला को लेकर थानाध्यक्ष फतेह सिंह ने बताया कि चोरी के शक में तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बलहा के एडीओ पंचायत अधिकारी के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा, लगाए यह गंभीर आरोप

संबंधित समाचार