फिर जमेगी Akshay Kumar और B Praak की जोड़ी, फैंस गाने का कर रहे इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार और बी प्राक की जोड़ी एक और नए गाने में नजर आ सकती है। इससे पहले दोनों ने एक साथ फिलहाल और फिलहाल 2 म्यूजिक वीडियो के गाने में नजर आ चुके हैं। अक्षय ने सबसे पहले बी प्राक को फिल्म केसरी में गाने का मौका दिया था। बी प्राक …

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार और बी प्राक की जोड़ी एक और नए गाने में नजर आ सकती है। इससे पहले दोनों ने एक साथ फिलहाल और फिलहाल 2 म्यूजिक वीडियो के गाने में नजर आ चुके हैं।

अक्षय ने सबसे पहले बी प्राक को फिल्म केसरी में गाने का मौका दिया था। बी प्राक का गाना तेरी मिट्टी बहुत पॉपुलर हुआ था। हाल ही में बी प्राक ने अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे के लिए भी गाना गाया है।

बताया जा रहा है कि बी प्राक और अक्षय ने मुलाकात की है और उन्होंने एक गाना बनाने का फैसला किया है जिससे वह अपनी इक्वेशन को आगे बढ़ा सकें। इस गाने को जल्द से जल्द शूट किया जाएगा। फिलहाल और फिलहाल 2 दोनों ही गानों में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन नजर आई थीं।

पढ़ें- Kiara Advani Photos : पिंक थाई-हाई स्लिट ड्रेस में कियारा आडवाणी का जलवा, फैंस बोले-क्वीन

संबंधित समाचार