रामपुर : बस चालक व स्टाफ की पिटाई करने वाले चार गिरफ्तार, बंदूक व कारतूस बरामद
रामपुर, अमृत विचार। बस चालक और स्टाफ को बंधक बनाकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से चारों का चालान कर दिया गया। जिला बुलंदशहर के थाना स्याना के चौधरियान निवासी सलीम प्राइेवट बस …
रामपुर, अमृत विचार। बस चालक और स्टाफ को बंधक बनाकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से चारों का चालान कर दिया गया।
जिला बुलंदशहर के थाना स्याना के चौधरियान निवासी सलीम प्राइेवट बस चालक है। उसका कहना था कि तीन फरवरी को उसको और स्टाफ को अलीनगर जनूवी के कुछ लोगों ने बधंक बनाकर उसके साथ मारपीट कर दी थी। विरोध करने पर फायरिंग कर दी थी।लेकिन वह लोग बच गए थे।बस के शीशे तक तोड़ दिए थे।
चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सरताज सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस उसके बाद से लगातार आरोपियों को तलाश रही थी।
इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चार आरोपी टूरिस्ट बस नबंर-एचआर 38 एबी 1017 में सवार होकर आ रहे। पुलिस ने उनको पनवड़िया तिराहा से गिरफ्तार किया। सिविल लाइन एसएसआई रामवीर राठी ने बताया कि सभी आरोपियों के पास से एक तमंचे और कारतूस भी मिले। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।जहां से उनका चालान कार दिया।
