हल्द्वानी: पत्नी से अनबन में पति ने खाया जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी से अनबन के बाद एक युवक ने जहर खा लिया। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मूलरूप से शीमल गिनती ग्राम कोटाबाग निवासी दीपक कुमार (32) लालडांट में परिवार के साथ किराए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी से अनबन के बाद एक युवक ने जहर खा लिया। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मूलरूप से शीमल गिनती ग्राम कोटाबाग निवासी दीपक कुमार (32) लालडांट में परिवार के साथ किराए के घर में रहता था। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम उसकी किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से अनबन हो गई थी। इससे नाराज दीपक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया और कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालाय ले जाया गया,जहां जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार