चैत्र रामनवमी मेले की तैयारी में अधिकारियों ने ढिलाई बरती तो खैर नहीं: जिलाधिकारी
अयोध्या। अप्रैल में होने वाले प्रदेश स्तर के चैत्र रामनवमी मेले की तैयारी को लेकर डीएम नितीश कुमार ने शनिवार को फरमान जारी किया है। चैत्र रामनवमी मेला 2 से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चलेगा। मेला शुरू होने से दो दिन पहले अयोध्या में दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाता है। उन्होंने …
अयोध्या। अप्रैल में होने वाले प्रदेश स्तर के चैत्र रामनवमी मेले की तैयारी को लेकर डीएम नितीश कुमार ने शनिवार को फरमान जारी किया है। चैत्र रामनवमी मेला 2 से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चलेगा। मेला शुरू होने से दो दिन पहले अयोध्या में दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाता है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य 25 मार्च तक पूरे कर लिए जाएं। मामले में ढिलाई बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
नितीश कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी को तैयारी के निर्देश दिए हैं। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण कराकर नालियों के सिल्टों की सफाई, सड़कों की पटरियों की मरम्मत और गलियों में दोनों तरफ झाड़ियों की सफाई के साथ प्राधिकरण द्वारा हैण्डओवर किए गये राम की पैड़ी की लाइटों को दुरुस्त कर लिया जाए। राम की पैड़ी की सीवर लाइन को साफ कराने व वाटर सप्लाई की पाइप लाइन की चेकिंग करने के लिए कहा है।
अधिशाषी अभियन्ता, सरयू नहर खण्ड सिंचाई खण्ड को निर्देशित किया है कि सरयू नदी में जलस्तर कम न हो यह अभी से सुनिश्चित कर लें। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या राजघाट से फटिक शिला तक बनने पर ही विश्राम करती है। इसलिए राजघाट से फटिक शिला तक बन्धे पर लगी स्ट्रीट लाइटे समय से ठीक कराकर शत-प्रतिशत ऊर्जित करा दें। बन्धे पर सीढ़ियां एवं पट्टियों आदि को दिखवा लें। राम की पैड़ी की सफाई व घाटों पर चैन लगाने की व्यवस्था समय पर हो।
सभी कार्य प्रत्येक दशा में 25 मार्च तक पूर्ण कर लिए जाए। मेले को दृष्टिगत रखते हुए अयोध्या क्षेत्र के जर्जर लटके हुए विद्युत तारों जर्जर और खराब खम्बे बदलने को कहा है। मेला क्षेत्र के सभी विद्युत पोलों को आठ फिट की ऊंचाई तक प्लास्टिक की कवर से टेपिंग कराने के लिए निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य मिलकर करें काम: अशोक गहलोत
