रायबरेली: तालाब में मरणासन्न मिले अधेड़ व्यक्ति की मौत, हत्या की आशंका
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम चड़ौली गांव में मछली का शिकार करने गया अधेड़ तालाब में डेढ़ फिट गहरे पानी में मरणासन्न मिला। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। शुक्रवार की शाम चड़ौली गांव …
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम चड़ौली गांव में मछली का शिकार करने गया अधेड़ तालाब में डेढ़ फिट गहरे पानी में मरणासन्न मिला। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
शुक्रवार की शाम चड़ौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों एक अधेड़ तालाब में डूब गया । स्वजनों ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया । जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया । लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया । मृतक के छोटे भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है ।
गांव निवासी शिवबोधन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका बड़ा भाई श्रीपाल (52 वर्ष) शुक्रवार की शाम मछलियों का शिकार करने गांव के बाहर स्थित तालाब पर गया था। रात हो जाने के बाद भी श्रीपाल जब घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान वह गांव से बाहर स्थित तालाब के किनारे थोड़े से पानी में मरणासन्न हालत में पड़े मिले। बेहोशी की हालत में उन्हें तत्काल सीएचसी खीरों पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
हालत नाजुक होने के कारण बाद में उसे लखनऊ भेज दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई द्वारा घटना की सूचना दी गई है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । घटना की जांच की जा रही है कि डेढ़ फीट गहरे पानी में किस तरह अधेड़ डूबा । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी ।
मौत की सूचना पाकर घर में मच गया कोहराम
मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी, बेटी आकांक्षा, अमीषा,गायत्री, बेटे अभिषेक, भाई शिवबोधन और अशोक कुमार सहित सभी स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल था। डेढ़ फीट गहरे पानी में डूबने की बात को लेकर हर कोई घटना पर संदेह जता रहा है। मृतक के स्वजनों व पुलिस को इस बात की आशंका है कि कोई 52 वर्ष का अधेड़ मात्र डेढ़ फीट गहरे पानी में कैसे डूब सकता है। इस कारण स्वजन श्रीपाल की मौत को हादसा ना मानकर संदिग्ध मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बहराइच: यूक्रेन गए जिले के छह छात्रों की अभी नहीं हुई घर वापसी
