सीतापुर: मधुमक्खियों से बचने के लिए कुएं में कूदा किसान, मौत
बिसवां/सीतापुर। खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए भागते समय किसान कुएं में गिर गया। जिससे किसान की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जंगलविलास मजरा कैमहरा कलां निवासी रामजीवन 42 पुत्र बेचेलाल गांव के पूरब अपने खेत में गन्ना …
बिसवां/सीतापुर। खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए भागते समय किसान कुएं में गिर गया। जिससे किसान की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जंगलविलास मजरा कैमहरा कलां निवासी रामजीवन 42 पुत्र बेचेलाल गांव के पूरब अपने खेत में गन्ना छीलने गए थे। इसी बीच मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए किसान भागने लगा। भागते-भागते किसान बगल के गया प्रसाद के खेत में बने कुएं में गिर गया।
घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने किसान की काफी खोजबीन की। किसान लहूलुहान हालत में कुएं में मिला। परिजनों ने किसान को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर नायब तहसीलदार विदेह सिंह, कोतवाल राजीव सिंह, हल्का लेखपाल ओमकार यादव पहुंचे।
यह भी पढ़ें:-शेन वार्न के निधन पर अस्पताल का सामने आया बड़ा बयान, दी ये जानकारी
