बाराबंकी: यूक्रेन में फंसे 10 में से 8 छात्र पहुंचे घर, परिजनों से मिलकर हुए भावुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध फंसे जनपद के 10 में से 8 छात्र अपने घर पहुंच चुके हैं। दो का अभी भी उनके परिजन इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को जब यह बच्चे अपने घर पहुंचे तो परिजनों की आंखें डबडबा आईं। बच्चे भावुक हो उठे। जब वह मां-बाप के गले …

बाराबंकी। यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध फंसे जनपद के 10 में से 8 छात्र अपने घर पहुंच चुके हैं। दो का अभी भी उनके परिजन इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को जब यह बच्चे अपने घर पहुंचे तो परिजनों की आंखें डबडबा आईं। बच्चे भावुक हो उठे। जब वह मां-बाप के गले लगे तो काफी देर तक रोते रहे। गांव के लोग और पड़ोसी भी उन्हें देखने और ढांढस बंधाने पहुंचे। परिजन केंद्र की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की इस कार्य के लिए प्रशंसा करते नहीं थक रहे।

परिजन पिछले कई दिनों से टीवी चैनलों पर समाचार पत्रों में युद्ध की खबरें सुनकर बहुत बेचैन थे। अब जब उनके लाडले  घर पहुंच चुके हैं। ऐसे में उनके लिए यह समय बारह दिन बाद आने वाली होली जैसे बड़े त्यौहार जैसा हो गया है। जिसका वह खुल कर जश्न मना रहे हैं। शुक्रवार को सूरतगंज निवासी अनस जो कि अपने नाना के यहां रहता था। उसके घर पहुंचते ही पूरे गांव में जश्न का माहौल हो गया। ग्रामीण व पारिवारिक जनों ने फूल मालाओं से लादकर अनस का भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़े-सीतापुर: मधुमक्खियों से बचने के लिए कुएं में कूदा किसान, मौत

संबंधित समाचार