हरदोई: चोरों ने दी पुलिस को चुनौती, कई घरों को बनाया निशाना, लाखों के गहने-जेवर उड़ाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बेख़ौफ़ चोर बराबर पुलिस को खुली चुनौती देते जा रहें हैं। एक ही रात में एक-एक कर चार घरों को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों के गहने-ज़ेवर और नगदी चोरी कर ले गए। इस तरह हुई चोरियों से इलाके के लोग दहशत में हैं। वही सीओ बघौली विकास जायसवाल का कहना है कि …

हरदोई। बेख़ौफ़ चोर बराबर पुलिस को खुली चुनौती देते जा रहें हैं। एक ही रात में एक-एक कर चार घरों को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों के गहने-ज़ेवर और नगदी चोरी कर ले गए। इस तरह हुई चोरियों से इलाके के लोग दहशत में हैं। वही सीओ बघौली विकास जायसवाल का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

बताते है कि बेख़ौफ़ चोरों ने शुक्रवार की रात बघौली थाने के गंगूपुरवा मजरा पिपोना में चार घरों को निशाना बनाया। गांव के आशाराम पुत्र देवी दीन, अशोक कुमार पुत्र बहादुर और अनिल कुमार पुत्र प्रभु दयाल के घरों में सेंध लगाते हुए वहां से सोने-चांदी के गहने-ज़ेवर पार कर लिए। वहीं शातिर चोरों ने इसी गांव के रामप्रकाश पुत्र मदारी के घर की ऊपरी मंजिल का ताला तोड़ कर वहां हाथ दिखाने की कोशिश , लेकिन वही कुछ दूर पर लेटे रामप्रकाश को देख कर उनकी हिम्मत जवाब दे गई। चोर वहां से दबे पांव खिसक लिए। शनिवार को जब लोगों को इसका पता हुआ,उनके बीच अफ़रा-तफ़री मच गई। इस बारे में बघौली एसएचओ सोमपाल गंगवार ने बताया है कि गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं सीओ बघौली विकास जायसवाल का कहना है कि जल्द ही चोरी की वारदातों का खुलासा कर लिया जाएगा।

चकना-चूर हो गए सारे अरमान

गंगूपुरवा मजरा पिपोना के अनिल कुमार का कहना है कि चोर उसके घर से तीन हज़ार की नगदी के अलावा सोने-चांदी का ज़ेवर उड़ा ले गए। साथ ही उसकी बहन की गोदभराई की रस्म का ज़ेवर भी नहीं छोड़ा। उसकी बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। शादी को लेकर सजाए गए सारे अरमान चकना-चूर हो गए।

यह भी पढ़े-उन्नाव: यासमीन ने यूक्रेन में देखा मौत का मंजर, कहा- गिरती देखीं लाशें, कई रातें बिताईं भूखे-प्यासे

संबंधित समाचार