बरेली: मतगणना के दौरान तैनात रहेंगे 1500 पुलिसकर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पुलिस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। मतगणना के दौरान कोई प्रत्याशी किसी तहर का हंगामा या बवाल न कर सके इसलिए मौके पर 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 10 मार्च को परसाखेड़ा में …

बरेली,अमृत विचार। पुलिस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। मतगणना के दौरान कोई प्रत्याशी किसी तहर का हंगामा या बवाल न कर सके इसलिए मौके पर 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 10 मार्च को परसाखेड़ा में होनी वाली मतगणना में सुबह से लेकर मतगणना समाप्त होने तक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा एसएसपी, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि मौके पर सीसीटीवी कैमरों को बढ़ा दिया गया है। पुलिस की टीमें कंट्रोल रूम से वहां पर नजर रख रही हैं।

ये भी  पढ़ें-

पीलीभीत: एसडीएम की सुरक्षा में लगे होमगार्ड का सीएचसी में हंगामा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार