हरदोई: राम की बारात में सारा शहर बना बाराती, झांकियों ने मोहा मन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। राम सरिस बरु दुलहिनि सीता। समधी दसरथु जनकु पुनीता। सुनिअस ब्याहु सगुन सब नाचे। अव कीन्हे बिरंचि हम सांचे। एहि बिधि कीन्ह बरात पयाना। हय गय गाजहिं हने निसाना। मर्यादा पुरोषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात को देख कर हर कोई इसी श्लोक को दोहराने में लगा हुआ था। राम बारात जनकपुर के लिए निकली, …

हरदोई। राम सरिस बरु दुलहिनि सीता। समधी दसरथु जनकु पुनीता। सुनिअस ब्याहु सगुन सब नाचे। अव कीन्हे बिरंचि हम सांचे। एहि बिधि कीन्ह बरात पयाना। हय गय गाजहिं हने निसाना। मर्यादा पुरोषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात को देख कर हर कोई इसी श्लोक को दोहराने में लगा हुआ था। राम बारात जनकपुर के लिए निकली, उसके पीछे सारा शहर बाराती बन कर दौड़ पड़ा।

भगवान राम की बारात देखने उमड़ पड़ा शहर

शहर में चल रही श्रीरामलीला प्रदर्शिनी के दौरान शनिवार को राम बारात निकली। बारात ऐसी निकली कि सारे मंगल शगुन होने लगे। मंगलमय, कल्याणमल और मनोवांछित फल देने वाले शगुन मानो सच्चे होने के लिए एक ही साथ हो गए। मर्यादा पुरोषोत्तम भगवान श्रीराम जब सज-धजकर रथ पर सवार हुए,तो पूरा शहर उनके पीछे-पीछे दौड़ पड़ा। ऐसा लग रहा था कि देवी-देवता स्वर्ग से उतर आए हों।

राम भक्तों ने झांकियों पर बरसाए फूल

राम बारात में देवी-देवताओं की एक से बढ़कर एक झांकियां हर किसी का मन मोह रहीं थीं। लगभग एक किलोमीटर लम्बी बारात में कई नामी-गिरामी बैंड बाजे भक्ति वाले गीतों की धुन बजा रहे थे। बाराती भी उन्ही धुनों पर थिरक रहे थे। श्रीराम लीला के आंगन से जनकपुर के लिए निकली राम बारात शहर के नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, डा .रामदत्त चौराहा,बाबा मंदिर चौराहा, मुन्ने मियां चौराहा से हो कर गुज़री।

इस दौरान राम भक्तो ने जगह-जगह पर राम बारात पर फूल बरसाए। मेला कमेटी के आयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती उतारी।इस दौरान मेला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: रामपुर: अब्दुल्ला आजम के पैनकार्ड मामले में बैंक मैनेजर ने दी गवाही

संबंधित समाचार