अमेठी: संविदा स्वास्थ्यकर्मी पर हुआ जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
अमेठी। यूपी के अमेठी में चुनाव संपन्न होते ही लॉ एंड ऑर्डर फिर बेपटरी हो गया है। ताबड़तोड़ हत्याओं के बाद अब यहां संविदा स्वास्थ्य कर्मी पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशो ने ओवर टेक कर स्वास्थ्य कर्मी को रोका और डंडे से मारकर उसका हाथ तोड़ दिया गया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच …
अमेठी। यूपी के अमेठी में चुनाव संपन्न होते ही लॉ एंड ऑर्डर फिर बेपटरी हो गया है। ताबड़तोड़ हत्याओं के बाद अब यहां संविदा स्वास्थ्य कर्मी पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशो ने ओवर टेक कर स्वास्थ्य कर्मी को रोका और डंडे से मारकर उसका हाथ तोड़ दिया गया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पिण्डोरिया निवासी श्याम जी जयसवाल पुत्र प्रवेश कुमार जायसवाल अमेठी जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रुप में संविदा के पद पर कार्यरत हैं। परिवार वालों के अनुसार 3 मार्च की देर शाम जब वो घर से ड्यूटी के लिए निकला तो टिकरिया फैक्ट्री चौराहे के आसपास एक बाइक सवार द्वारा उसे ओवरटेक करके रोक लिया गया। गाली गलौज करते हुए जान से मारने का प्रयास किया गया।
आरोप है कि डंडे से उसके सिर पर प्रहार किया गया लेकिन हेलमेट लगाए होने के कारण सिर पर तो चोट नहीं आई लेकिन बचाव में श्याम ने बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश किया तो ताबड़तोड़ उसके शरीर पर लाठी से प्रहार किया गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी गौरीगंज की ओर भाग निकले। पीड़ित श्याम द्वारा परिजन को सूचना दी गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उसे भर्ती कराया। इस बाबत परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है। इस मामले मे गौरीगंज पुलिस का कहना है मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: शादी के बाद भी प्रेमिका का प्रेमी कर रहा था पीछा, परिजनों ने कर दी हत्या
