लखनऊ: अवैध लकड़ी काटने वाला ठेकेदार गिरफ्तार, वन विभाग ने दर्ज कराया केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाने वाले ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं। जिसे लेकर वन विभाग भी सख्त हो गया है। हरे-भरे पेड़ों को काटने वाले ठेकेदार को वन विभाग ने हिरासत में ले लिया है। जिससे वन विभाग ने पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया। अवध क्षेत्र के दुबग्गा रेंज अंतर्गत काकोरी …

लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाने वाले ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं। जिसे लेकर वन विभाग भी सख्त हो गया है। हरे-भरे पेड़ों को काटने वाले ठेकेदार को वन विभाग ने हिरासत में ले लिया है। जिससे वन विभाग ने पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया।

अवध क्षेत्र के दुबग्गा रेंज अंतर्गत काकोरी के मोहान रोड से टेड़वा गांव मार्ग पर प्रॉपर्टी डीलर व अवैध लकड़ी काटने वाले लगातार हरे-भरे पेड़ो को काट रहे हैं। आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आम की पूरी बाग को काट कर वहां से नामोनिशान मिटा दे रहे हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी की, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लकड़ी काटने वाले माफियाओं की कटान को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग की नींद टूटी।

मौके पर वन निरीक्षक दिनेश सिंह व वनरक्षक दीपक कनौजिया ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी काट रहे  ठेकेदार टेड़वा निवासी मुजीब को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद काकोरी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। साथ ही विभाग ने ठेकेदार मुजीब व बाग मालिक फैयाज के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें;  लखनऊ: डॉ. एमसी सक्सेना के खिलाफ छापेमारी के लिए पुलिस ने मांगे सरकारी पदाधिकारी

संबंधित समाचार