बुलडोजर नाथ कहने में गौरवान्वित महसूस करते हैं योगी : भूपेश बघेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं हैं, उन्हे तो बुलडोजर नाथ कहने में गौरव की अनुभूति होती है। राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये बघेल ने कहा, “साधु संत …

सोनभद्र। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं हैं, उन्हे तो बुलडोजर नाथ कहने में गौरव की अनुभूति होती है। राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये बघेल ने कहा, “साधु संत को देखकर लोग अपने दुख भूल जाते हैं। लेकिन योगी आदित्यनाथ ऐसे योगी है जो लोगों के घरे पर बुलडोजर चलवाते है। जिनकी सरकार में मंत्री पुत्र किसानों के छाती पर गाड़ी चलवाता है। प्रयागराज में बेरोजगारों पर लाठिया बरसाई जाती है। क्या सरकार इसी लिए चुनी जाती है।”

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा “ क्या इसलिए सरकार चुनी जाती है कि लोगों के पीठ पर लाठी चलाई जाए। आपके उपर गोली चलाई जाए इसलिए सरकार चुनते हैं। यह गलती हम लोगों की है क्योंकि हम मुद्दों पर मतदान नहीं करते, विकास पर मतदान नहीं करते, यहां पानी में फ्लोराइड में मिल रहा है उसके लिए मतदान नहीं करते। दुकान हटाने वालों को हटाया जाता है उस पर मतदान नहीं करते, बल्कि जाति धर्म के आधार पर वोट करते हैं।”

भूपेश बघेल ने कहा कि आखिरी चरण के मतदान के बाद शाम छह बजे ही डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ जाएगी। सिलेंडर का दाम भी डेढ़ हजार हो जाएगा। यह केवल चुनाव के लिए रोका गया है। बेरोजगाारी इतनी है कि आज लाखों नौजवान बेरोजगार उत्तर प्रदेश में घूम रहे हैं। 12 लाख सरकारी पद खाली है लेकिन उसकी भर्ती नहीं हो रही है। किसान पूरे देश की भूख मिटाने का काम करता है, लेकिन हमार किसान भाई ठगा हुआ है। उसको फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सैरपुर इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

संबंधित समाचार