यूक्रेन में फंसे 182 भारतीयों को बुखारेस्ट के रास्ते लाया गया मुंबई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 182 भारतीयों को बुखारेस्ट से लेकर एअर इंडिया का विमान शनिवार देर रात मुंबई पहुंचा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने शनिवार देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 1202 के हवाई अड्डे पर उतरने के …

मुंबई। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 182 भारतीयों को बुखारेस्ट से लेकर एअर इंडिया का विमान शनिवार देर रात मुंबई पहुंचा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने शनिवार देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 1202 के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसमें सवार यात्रियों का स्वागत किया।

पाटिल ने यात्रियों से बातचीत में कहा कि जबतक युद्धग्रस्त यूक्रेन से सभी भारतीयों की निकासी नहीं हो जाती तब तक अभियान जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद 24 फरवरी से ही बंद है और भारत अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते विशेष विमानों के जरिये वापस ला रहा है।

इसे भी पढ़ें-

देश में कोरोना के 5 हजार 476 नए केस दर्ज, 158 मरीजों की मौत

 

संबंधित समाचार