बहराइच: गायघाट हाल्ट स्टेशन पर यात्रियों को नहीं मिल रहा टिकट, चार साल से नहीं हुई क्लर्क की पोस्टिंग
बहराइच। नानपारा मैलानी रेल प्रखंड पर स्थित गाय घाट हॉल्ट स्टेशन पर यात्रियों को टिकट नहीं मिल रही है। इस स्टेशन के यात्री पहले या बाद के स्टेशन पर टिकट कटवाने को मजबूर हैं। वहीं कुछ लोग बिना टिकट के यात्रा करने को विवश हैं। मैलानी नानपारा रेल प्रखंड पर गायघाट हॉल्ट रेलवे स्टेशन स्थित …
बहराइच। नानपारा मैलानी रेल प्रखंड पर स्थित गाय घाट हॉल्ट स्टेशन पर यात्रियों को टिकट नहीं मिल रही है। इस स्टेशन के यात्री पहले या बाद के स्टेशन पर टिकट कटवाने को मजबूर हैं। वहीं कुछ लोग बिना टिकट के यात्रा करने को विवश हैं।
मैलानी नानपारा रेल प्रखंड पर गायघाट हॉल्ट रेलवे स्टेशन स्थित है। इसकी मंजूरी वर्ष 2018 में मिली थी। हाल्ट स्टेशन को चार वर्ष बीत रहे हैं। अभी तक टिकट काटने वाले क्लर्क की स्थाई तैनाती नहीं हो सकी है। जिससे इस हॉल्ट स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री बिना टिकट के ही यात्रा करने को विवश हैं। रविवार को भी हाल्ट स्टेशन पर कोई नहीं था। जिससे यात्री बिना टिकट के ही ट्रेन पर बैठ गए। कुछ यात्रियों ने मिहिंपुरवा रेलवे स्टेशन पहुंचकर टिकट कटाया।
जबकि कुछ बिना टिकट के ही यात्रा करने को विवश हुए। ऐसे में रेलवे को प्रतिदिन हजारों का चूना लग रहा है। लेकिन चार वर्ष बीत रहे हैं। अभी तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई हैं। ट्रेन में सफर कर रहे एसके मदेशिया ने बताया कि उन्होंने हाल्ट से पहले रायबोझा रेलवे स्टेशन से टिकट कटवा लिया था। ऐसे में अब इसका खामियाजा रेलवे विभाग को ही भुगतना पड़ रहा है।
पकड़े जाने पर लगेगा अधिक जुर्माना प्रखंड पर बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों को अगर टीसी ने पकड़ लिया तो एक जंक्शन से दूसरे जंक्शन का जुर्माना लगाएंगे। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा।
पढ़ें-जल्द शुरू होगी ‘हीरामंडी’ की शूटिंग, जिसे 12 सालों से बनाने की कोशिश कर रहे संजय लीला भंसाली
