अमेरिका के आयोवा में तूफान से छह लोगों की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डेस मोइनेस (अमेरिका)। अमेरिका के आयोवा राज्य में शनिवार को आए शक्तिशाली तूफान से छह लोगों की मौत हो गई। तूफान से कई इमारतों को नुकसान हुआ और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मैडिसन काउंटी के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि तूफाल डेस मोइनेस इलाके में स्थानीय समयानुसार अपराह्न चार …

डेस मोइनेस (अमेरिका)। अमेरिका के आयोवा राज्य में शनिवार को आए शक्तिशाली तूफान से छह लोगों की मौत हो गई। तूफान से कई इमारतों को नुकसान हुआ और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मैडिसन काउंटी के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि तूफाल डेस मोइनेस इलाके में स्थानीय समयानुसार अपराह्न चार बजकर 30 मिनट पर आया और इसकी चपेट में आने से चार लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

मैडिसन कांउटी आपदा प्रबंधन निदेशक डायोजनीज आयला ने बताया कि तूफान से 25 से 30 घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि तूफान के बाद पेड़ों के गिरने से कई सड़के बंद हो गई और बिजली आपूर्ति बाधित होने से डेस मोइनेस इलाके के करीब 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- इराक में राष्ट्रपति पद के लिए फिर से होगा नामांकन

संबंधित समाचार