IND vs SL: अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने
नई दिल्ली। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा 435 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। अश्विन ने 1983 के वर्ल्ड कप विजेता लीजेंड कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा है। तेज …
नई दिल्ली। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा 435 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। अश्विन ने 1983 के वर्ल्ड कप विजेता लीजेंड कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कपिल देव ने 434 विकेट झटके थे।
Ashwin picks up his 435th scalp and goes past Kapil Dev to become India’s second-highest wicket-taker in Tests ?#WTC23 | #INDvSL | https://t.co/mo5BSRmFq2 pic.twitter.com/tHn0PqPvEU
— ICC (@ICC) March 6, 2022
बता दें कि अश्विन अभी भी पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले से पीछे हैं। कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट लिए थे। वह दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज भी हैं। वर्ल्ड में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेकर श्रीलंकाई पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन टॉप पर काबिज हैं।
बल्लेबाजी में भी दिखाया दम
मोहाली टेस्ट में आर अश्विन ने कमाल की बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 82 गेंदों पर 61 रन बनाए। अश्विन ने अपनी पारी में 8 चौके जड़े। यह आर अश्विन ही थे जिन्होंने जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने 61 रनों की पारी के जरिए एक व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल की। अश्विन ने भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 1000 रन भी पूरे किए।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट
1. मुथैया मुरलीधरन- 800 विकेट
2. शेन वॉर्न- 708 विकेट
3. जेम्स एंडरसन- 640 विकेट
4. अनिल कुंबले- 619 विकेट
5. ग्लेन मैक्ग्राथ- 563 विकेट
6. स्टुअर्ट ब्रॉड- 537 विकेट
7. कर्टनी वॉल्श- 519 विकेट
8. डेल स्टेन- 439 विकेट
9. रविचंद्रन अश्विन- 435 विकेट
10. कपिल देव- 434 विकेट
11. रंगना हेराथ- 433 विकेट
12. रिचर्ड हेडली- 431 विकेट
ये भी पढ़ें : मेक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा, 22 लोग घायल
