हरदोई: ट्रैक्टर की टक्कर से जख्मी हुए युवक की छठे दिन हुई मौत
हरदोई। ट्रैक्टर की टक्कर से ज़ख़्मी हुए युवक ने मौत और जिंदगी से लड़ते हुए आखिरकार छठे दिन ज़िंदगी से हार मान ली।28 फरवरी की रात अतरौली थाने के झंझौली के पास हादसा हुआ था। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे ट्रैक्टर ड्राइवर को तलाश किया जा रहा है। बताते हैं कि 28 …
हरदोई। ट्रैक्टर की टक्कर से ज़ख़्मी हुए युवक ने मौत और जिंदगी से लड़ते हुए आखिरकार छठे दिन ज़िंदगी से हार मान ली।28 फरवरी की रात अतरौली थाने के झंझौली के पास हादसा हुआ था। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे ट्रैक्टर ड्राइवर को तलाश किया जा रहा है।
बताते हैं कि 28 फरवरी की रात अतरौली थाने के लालपुर खाले गांव निवासी शेखर अतरौली से अपने दोस्त नितलाल के साथ बाइक से गांव वापस जा रहा था। इसी बीच झंझौली के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे शेखर और नितलाल दोनों ज़ख़्मी हो गए थे। नितलाल को इलाज के बाद घर जाने की छुट्टी मिल गयी और शेखर की हालत ज़्यादा खराब होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले जाया गया था।
उसका वहीं इलाज चल रहा था। शनिवार की देर रात मौत और जिंदगी से लड़ रहे शेखर ने ज़िंदगी से हार मान ली। उसके भाई सूरज पाल ने जाजूपुर निवासी अवधेश सिंह का ट्रैक्टर था,जिसे शेरा नाम का नाबालिक चला रहा था। सूरज ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उसका कहना है कि रंजिश के चलते शेरा ने पहले ही शेखर को ट्रैक्टर से कुचल देने की धमकी दी थी। सूरज ने आगे बताया है कि उसी रंजिश मे इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया । इंस्पेक्टर बृजेश मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज है। जांच की जा रही है।फरार हुए ट्रैक्टर ड्राइवर शेरा को तलाश किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: India’s Got Talent: शो के मंच पर कंटेस्टेंट ने डांस फॉर्म में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखकर दंग रह गये जज
