मुरादाबाद: ग्राम विकास अधिकारी ने फेसबुक पर छात्रा से बढ़ाई नजदीकियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा। हापुड़ में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने नगर की एक छात्रा को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने दुष्कर्म भी किया और फिर शादी दूसरी जगह तय कर ली। छात्रा को जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की। कानून के शिकंजे में फंसता देख वह शादी को राजी …

ठाकुरद्वारा। हापुड़ में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने नगर की एक छात्रा को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने दुष्कर्म भी किया और फिर शादी दूसरी जगह तय कर ली। छात्रा को जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की। कानून के शिकंजे में फंसता देख वह शादी को राजी हो गया।

धनोरा निवासी एक युवक हापुड़ जिले के एक गांव में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। उसकी जान पहचान फेसबुक पर नगर के एक मोहल्ले की छात्रा से हुई। जो मूल रूप से बिजनौर की निवासी है। बातचीत के कई दौर चलने के बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग बढ़ा और शादी की बात शुरू हुई। बताया गया कि नजदीकियां बढ़ी तो दोनों मिलने लगे।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने किसी अन्य से शादी के लिए रिश्ता तय कर लिया। अप्रैल में शादी होना निश्चित हुआ है। उसे जानकारी मिली तो उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कायम कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी होने लगे।

छात्रा के अधिवक्ता ने बताया कि दोनों पक्षों में समझोता हो गया है। समझौते में सामाजिक परंपरा के अनुसार दोनों की शुभ मुहूर्त में शीघ्र शादी होगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहित कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों में लगभग समझौता हो गया है। छात्रा के बयान दर्ज किए जाएंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज