लखनऊ: यूपी पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने की कार्रवाई, 2.91 करोड़ के घोटाले में सहारनपुर के एसडीओ को किया बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने 2.91 करोड़ से अधिक धनराशि के घोटाले में बेहट सहारनपुर के तत्कालीन उप खंड अधिकारी (एसडीओ) राहुल मित्तल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसी मामले में सेवानिवृत्त हो चुके कार्यालय सहायक-तृतीय नत्थी प्रसाद के पेंशन से 100 फीसदी कटौती करने का आदेश दिया है। दोनों से …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने 2.91 करोड़ से अधिक धनराशि के घोटाले में बेहट सहारनपुर के तत्कालीन उप खंड अधिकारी (एसडीओ) राहुल मित्तल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसी मामले में सेवानिवृत्त हो चुके कार्यालय सहायक-तृतीय नत्थी प्रसाद के पेंशन से 100 फीसदी कटौती करने का आदेश दिया है। दोनों से गबन की गई धनराशि की रिकवरी भी होगी।

यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन एम. देवराज ने यह आदेश दिया है। जांच रिपोर्टों के अध्ययन के बाद चेयरमैन ने इसे घोर अनियमितता माना है। लिखा है कि एसडीओ राहुल मित्तल व कार्यालय सहायक पर लगाया गया आरोप सिद्ध है। दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड कार्मिक (अनुशासन एवं अपील) विनियमावली 2020 के तहत कठोर दंड का निर्धारण किया है।

दोनों आरोपियों से बराबर बराबर धनराशि जो कि 1.45 करोड़ 77 हजार 500 रुपये होता है, की रिकवरी की जाएगी। यह मामला 2016 का है। जिसमें 2016 जनवरी में 58 उपभोक्ताओं से 25.15 लाख, फरवरी में 98 उपभोक्ताओं से 38.81 लाख, अप्रैल में 271 उपभोक्ताओं से 84.52 लाख, मई में 263 उपभोक्ताओं से 98.18 लाख व जून में 28 उपभोक्ताओं से 9.53 लाख खातों से विलुप्त किया गया। कुल 718 उपभोक्ताओं के 256.19 लाख खातों से उड़ाया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: माल सीएचसी की लापरवाही आई सामने! नसबंदी के बाद भी महिला ने दिया बच्ची को जन्म, हड़कंप

संबंधित समाचार