बुलंदशहर: दोस्तों ने मामूली विवाद में की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बुलंदशहर। शहर में मामूली विवाद की वजह से दो दोस्तों ने एक युवक की हत्या कर दी। हादसे को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। दोनों में से एक आरोपी के घर से ही युवक का शव मिला है। जिले के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी 22 साल के युवक …
बुलंदशहर। शहर में मामूली विवाद की वजह से दो दोस्तों ने एक युवक की हत्या कर दी। हादसे को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। दोनों में से एक आरोपी के घर से ही युवक का शव मिला है।
जिले के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी 22 साल के युवक सनी को उसी के गांव के बबलू कुमार और बोनी सिंह घर से बुलाकर अपने घर ले गए। दोनों युवकों ने पहले सनी को बहुत पीटा और उसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
सनी की चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी गांव वाले इकट्ठा हुए तो दोनों आरोपी उसका शव वहीं छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता वीरेंद्र सिंह ने दोनों आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
पढ़ें-UP Election 2022 LIVE: सातवें चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक हुई 21.19% वोटिंग
