हरदोई: घूस न मिलने के कारण बीएसए दफ्तर में 5 साल से धूल फांक रहीं शिकायतें
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर में शिक्षकों के उन कार्यों को कोई तरजीह नही दी जाती जिनमे रिश्वत मिलने की उम्मीद न हो। यही कारण है कि हरियावां ब्लॉक के आधा दर्जन शिक्षकों की बोनस से संबंधित शिकायतें धूल खा रही हैं। हालांकि बोनस की रकम कोई ज्यादा नहीं है, इसी कारण उसमें बीएसए …
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर में शिक्षकों के उन कार्यों को कोई तरजीह नही दी जाती जिनमे रिश्वत मिलने की उम्मीद न हो। यही कारण है कि हरियावां ब्लॉक के आधा दर्जन शिक्षकों की बोनस से संबंधित शिकायतें धूल खा रही हैं। हालांकि बोनस की रकम कोई ज्यादा नहीं है, इसी कारण उसमें बीएसए के बाबुओं को घूस की उम्मीद नही लग रही जिस कारण वर्ष 2016 से इन शिक्षकों को बोनस नही दिया जा सका।
दरअसल हरियावां ब्लॉक के शिक्षक विनोद कुमार पाल, प्रीति कुमारी, मंजू देवी, रमाकांत आदि 06 शिक्षक कई वर्षों से अपने बोनस के लिए मांग करते आ रहे हैं, इसके लिए एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट से लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी को भी कई पत्र दिए पर विभागीय बाबू ने इस कार्य मे कोई रुचि नही ली।
24 अप्रैल 2018 को वित्त और लेखाधिकारी ने बोनस संबंधी समस्या के निस्तारण हेतु पटल सहायक हरिपाल को निर्देश दिए थे। जिसके बाद से अभी तक इन शिक्षकों को उनका बोनस नही मिल सका है।
पढ़ें- असम विधानसभा की माजुली सीट पर उपचुनाव जारी, 11 बजे तक 32.4 प्रतिशत मतदान
