बहराइच: गैराज में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
बहराइच। रूपईडीहा में स्थित एक गैराज में रविवार आधी रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में 43 लोगों की ठेलिया और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। नेपाल, एसएसबी और नानपारा के दमकल वाहन से आग बुझाया गया। अग्निकांड में 13 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। नानपारा तहसील क्षेत्र …
बहराइच। रूपईडीहा में स्थित एक गैराज में रविवार आधी रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में 43 लोगों की ठेलिया और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। नेपाल, एसएसबी और नानपारा के दमकल वाहन से आग बुझाया गया। अग्निकांड में 13 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
नानपारा तहसील क्षेत्र के रूपईडीहा कस्बा में टैक्सी स्टैंड के निकट बिल्लू शुक्ला पुत्र देव शरण शुक्ला का गैराज है। इस गैराज में प्रतिदिन क्षेत्र के छोटे व्यापारी सामान सहित ठेलिया खड़ी करते हैं। रविवार रात को भी क्षेत्र के छोटे व्यापारियों ने सामान की गांवों में बिक्री के बाद सभी ठेलिया खड़ी कर दी। सभी ठेलिया पर रेडिमेड कपड़े, जूता चप्पल के अलावा अन्य सामान थे।
रविवार रात एक बजे के आसपास अज्ञात कारणों से गैराज में आग लग गई। अग्निकांड में पूरा सामान और सभी के ठेलिया जलकर राख हो गए। 43 व्यापारियों का सभी सामान जल गया। सूचना पाकर नेपाल, एसएसबी और नानपारा का दमकल पहुंचा। दमकल कर्मियों ने सोमवार सुबह चार बजे तक आग बुझाया। अग्निकांड में 13 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का मुआयना किया है।
पढ़ें-लखनऊ: ग्रामीण रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ने से मौत
