UP Election 2022: सातवें चरण का मतदान समाप्त, शाम छह बजे तक प्रदेश में हुई 62.22% वोटिंग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण का मतदान समाप्त हो गया है। इस चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटें शामिल हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम के छह बजे समाप्त हो गया। यूपी में शाम छह बजे तक के मतदान के आंकड़े सामने आ गए …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण का मतदान समाप्त हो गया है। इस चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटें शामिल हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम के छह बजे समाप्त हो गया। यूपी में शाम छह बजे तक के मतदान के आंकड़े सामने आ गए हैं। प्रदेश में शाम छह बजे तक 62.22 फीसदी मतदान हुआ है। यूपी के सातवें चरण के लिए प्रदेश के आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिलों में मतदान हुआ है।
भाजपा कार्यकर्ता ने बूथ पर लगा पार्टी का झंडा
वाराणसी के सारनाथ में भाजपा कार्यकर्ता ने एक बूथ पर सेंट मैरिज स्कूल पर पार्टी का झंडा लगा दिया। इस पर सपा समर्थकों से कहासुनी हो गई। पुलिस ने झंडा हटाया और कहा कि वह बूथ से 200 मीटर की दूरी पर ही लगाया जा सकता है।
3 बजे तक वाराणसी में वोटिंग
यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में दोपहर तीन बजे तक 46.40 फीसदी मतदान हुआ।
- गाजीपुर 46.28 %
- आजमगढ़ 45.28%
- जौनपुर 47.18%
- सोनभद्र 49.79%
- चंदौली 50.79%
- वाराणसी 43.76%
- मीरजापुर 44.66%
अपना दल ने लगाया आरोप
अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने आरोप लगाया है कि मड़ियाहूं के चकताला बूथ पर किसी ने ईवीएम मे फेवीक्विक डाला है जिससे उनके चुनाव चिन्ह का बटन खराब हो गया। आशीष पटेल ने कहा कि यह समाजवादी पार्टी की हताशा का प्रतीक है।
1 बजे तक कितना मतदान
यूपी में आज सोमवार को सातवें और अंतिम चरण के मतदान में 1 बजे तक 33.55% मतदान हुआ है।
बसपा समर्थकों ने किया विरोध
वाराणसी में सलारपुर में कमल निशान और मंत्री अनिल राजभर की फोटो लगी मतदाता पर्ची बांटे जाने पर हंगामा हो गया। बसपा समर्थकों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। सपा ने भी इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की है।
भदोही में एक घंटे से EVM खराब
चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने कई जगहों पर EVM खराबी के आरोप लगाए हैं। इसमें भदोही, मऊ, जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़ आदि में दिक्कत का दावा किया गया है।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1500732390041612288?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1500732390041612288%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Felections%2Fup-assembly-elections%2Fstory%2Fup-election-2022-7th-phase-voting-54-seats-live-news-and-update-pm-modi-akhilesh-yadav-yogi-adityanath-ntc-1423306-2022-03-07
कौशल राज शर्मा ने किया ट्वीट
कौशल राज शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि गुजरात पुलिस की कोई भी कंपनी वाराणसी जनपद में निर्चाचन ड्यूटी या किसी अन्य ड्यूटी के लिए नहीं आई है।
डॉ. नीलकंठ तिवारी और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक
मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक हुई है। आरोप है कि नीलकंठ तिवारी अपने समर्थकों के साथ बूथ में जा रहे थे। पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया। पुलिस कर्मी के रोके जाने से गुस्साए नीलकंठ तिवारी ने समर्थकों के साथ मिलकर हंगामा किया।
फर्जी मतदाता पकड़े गए
मऊ सदर में चार फर्जी मतदाता पकड़े गए।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियों को उखाड़ने के लिए तैयार है। कम से कम 300 सीटें सपा गठबंधन जीतेगा।
11 बजे तक कितना मतदान
यूपी में आज सोमवार को सातवें और अंतिम चरण के मतदान में 11 बजे तक 21.19 मतदान हुआ है।
जौनपुर मड़िहायूं में ईवीएम पर फेवी क्विक
जौनपुर मड़िहायूं के प्राथमिक विद्यालय चकताला के 30 बूथ संख्या पर Evm में कप प्लेट(अपना दल) के बटन पर फेवी क्विक। मतदान हुआ प्रभावित। मौके पर अधिकारी मौजूद।
चुनाव जुगाड़ और जोड़-तोड़ का नहीं, स्पष्ट जनादेश आएगा – नकवी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि 10 तारीख को EVM बताएगा कि जनता के साथ किसका विश्वास है। ये चुनाव जुगाड़ और जोड़-तोड़ का नहीं है, स्पष्ट जनादेश का है। ये चुनाव भाजपा के पक्ष में दिखाई देता है।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया मतदान
मिर्जापुर के नगर विधानसभा के सेंट मैरी स्कूल में किया मतदान। मिर्जापुर से अपना दल एस की सांसद हैं अनुप्रिया पटेल। बीजेपी गठबंधन की प्रमुख सहयोगी पार्टी है अपना दल (एस)।
सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत
सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा-380 के बूथ संख्या 137 प्राथमिक विद्यालय करवत, दुल्हीपुर में साइकिल के निशान वाले बटन पर किसी ने फेवीक्विक लगा दिया है।
कांग्रेस नेता अजय राय ने डाला वोट
कांग्रेस के अजय राय ने वाराणसी में वोट कास्ट किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पहले जितनी भीड़ दिखा करती है, अब नहीं दिख रही है। पहले बूथ के बाहर अलग लंबी कतारें लगा करती थीं, जो कि अब नहीं दिख रहीं। उन्होंने उचित व्यवस्था नहीं की है, लोग धूप में खड़े होने को मजबूर हैं. लोग उत्साहित नहीं दिख रहे।
धनंजय सिंह ने कास्ट किया वोट

पूर्व सांसद धनंजय सिंह नेअपने गांव बन्सफा स्थित प्राथमिक विद्यालय नटकावीर बूथ से पत्नी श्रीकला सिंह(चेयरमैन) के साथ वोट दिया।
9 बजे तक कितना मतदान
यूपी में आज सोमवार को सातवें और अंतिम चरण के मतदान में 9 बजे तक 8.5% वोटिंग हुई है।
आजमगढ़ 8.08 %
भदोही 7.41 %
चंदौली 11 %
गाजीपुर 8.39 %
जौनपुर 8.99 %
मऊ 9.97 %
मिर्जापुर 8.81 %
सोनभद्र 8.39 %
वाराणसी 8.90 %
मतदाताओं को लौटाया
वाराणसी में शिवपुर के भवानीपुर बूथ संख्या 27 पर मतदाता पर्ची न होने के कारण मतदाताओं को लौटाया जा रहा था। डीएम ने कहा वोटर लिस्ट में नाम है तो आईडी प्रूफ देखकर मतदान कराएं।
नहीं स्टार्ट हुई पोलिंग
रोहनिया के बूथ संख्या 82 पर अभी तक पोलिंग स्टार्ट नहीं। पीठासीन अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट से कंट्रोल रूम के कर्मचारी संपर्क कर रहे हैं।
मतदाताओं को मिला विशेष आमंत्रण पत्र
वाराणसी में मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों से एक विशेष निमंत्रण पत्र मिला है। आमंत्रण पत्र में लिखा है, ‘भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 7 मार्च को भूल न जाना, वोट डालने आने को.’ मतदान की तारीख और समय का भी जानकारी दी है जबकि स्थल का उल्लेख ‘आपका मतदान केंद्र’ के रूप में किया गया है।
पिता की जगह बेटा कर रहा मतदान कर्मी का कार्य
मऊ के बूथ नंबर 116 स्वदेशी कॉटन मिल के बगल में पिता की जगह बेटा मतदान कर्मी का कार्य कर रहा था। पुलिस ने शाहिद को पकड़ा।
EVM खराब
अजगरा विधानसभा के रामसिंहपुर गांव स्थित पंचायत भवन पर ईवीएम में खराबी के चलते अभी तक मतदान प्रारंभ नहीं हुआ है।
गोरखपुर में सीएम योगी ने की पूजा
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की है। यहां सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आज अंतिम चरण है, मतदाताओं में उत्साह है, खास तौर पर माताओं बहनों में सुरक्षा और गरीब कल्याणकारी योजनाओं को देखकर जो उत्साह देखने को मिल रहा है, मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में जाकर मतदान करें।
ईवीएम खराब गोने के चलते मंत्री को करना पड़ा इंतजार

मंत्री रवींद्र जायसवाल मलदहिया स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंचे। ईवीएम खराब होने की वजह से उनको काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि योगी-मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर आज पूरे प्रदेश में जनता चुनाव लड़ रही है।
नीलकंठ तिवारी ने डाला वोट
मंत्री नीलकंठ तिवारी बाइक पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे।
बीजेपी विधायक ने किया मतदान
मिर्जापुर में भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा मतदान करने पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षक ने बताया कि मतदान 7 बजे शुरू हो गया था। मैं और एसपी साहब साथ में मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर रहे हैं. मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।
सीएम योगी ने किया ट्वीट
आखिरी चरण के मतदान के लिए सीएम योगी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है. सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें।’
पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड बनाने की अपील
पीएम मोदी ने मतदाताओं से वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र के महायज्ञ की पूर्णाहुति का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान में पूरे जोश-खरोश से भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।’
