उन्नाव: नगर के लोगों को मिलेगी जाम से निजात, जल्द शुरू होगा कैंट आरओबी सेतु
शुक्लागंज/ उन्नाव। कानपुर कैंट की ओर बन रहे उपरगामी पुल का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जल्द ही इसे जनता के आवागमन के लिए खोला जाएगा। शुक्लागंज से लाखों की संख्या में लोगों का प्रतिदिन कानपुर आना जाना होता है। कोई रोजगार के लिए तो कोई पढ़ने के लिए कानपुर जाता हैं। पुराना गंगापुल …
शुक्लागंज/ उन्नाव। कानपुर कैंट की ओर बन रहे उपरगामी पुल का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जल्द ही इसे जनता के आवागमन के लिए खोला जाएगा। शुक्लागंज से लाखों की संख्या में लोगों का प्रतिदिन कानपुर आना जाना होता है। कोई रोजगार के लिए तो कोई पढ़ने के लिए कानपुर जाता हैं। पुराना गंगापुल बंद होने के बाद से लोगों को यहां लगभग हर दिन जाम से जूझना पड़ता था।
क्योंकि आरओबी का निर्माण चल रहा था और सर्विस लेन पूरी तरह गड्ढ़ों के तब्दील हो चुकी थी। इधर बीते माह से जब से सरैया क्रासिंग पर भी आरओबी का कार्य शुरू हो गया था तो इस नवीन गंगापुल पर यातायात का बोझ भी बढ़ गया था। जाम से जूझने के बाद भी लोगों को कैंट का पूरा चक्कर काटना पड़ता था जिससे 10 मिनट का सफर तय करने में उनको घण्टों लग जाते थे।
नवीन गंगापुल से कैंट की चुंगी क्रासिंग पर बन रहे आरओबी सेतु शुरू होने के बाद शुक्लागंज से कानपुर पहुंचने में महज 5 से 10 मिनट का समय लगेगा। कैंट आरओबी सेतु का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका हैं आज सड़क के डामरीकरण का कार्य भी पूर्ण किया गया। उम्मीद है कि इसी सप्ताह आरओबी पुल को जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस
