उन्नाव: नाला सफाई के दौरान मिला शव, इलाके में मची सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। शहर कोतवाली के कल्याणी नाला सफाई के दौरान सिल्ट के साथ एक शव निकलने से सनसनी फैल गई। सभासद प्रतिनिधि की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शराब का लती था और उसी मोहल्ले का निवासी थी। सोमवार को नगर पालिका की पोकलैण्ड मशीन …

उन्नाव। शहर कोतवाली के कल्याणी नाला सफाई के दौरान सिल्ट के साथ एक शव निकलने से सनसनी फैल गई। सभासद प्रतिनिधि की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शराब का लती था और उसी मोहल्ले का निवासी थी। सोमवार को नगर पालिका की पोकलैण्ड मशीन शहर के कल्याणी देवी मोहल्ला में रेलवे लाइन के किनारे नाले की सफाई कर रही थी।

मशीन चालक शिवधर ने जैसे ही नाले की सिल्ट निकाल कर बाहर डाली तो उसमें एक अधेड़ का शव निकला। उसने तत्काल काम बंद कर इसकी जानकारी स्थानीय सभासद मुन्नीदेवी के प्रतिनिधि अमरेश शुक्ला को दी। शिनाख्त पुरवा कोतवाली क्षेत्र तारागढ़ी मंगतखेड़ा निवासी महेश (50) पुत्र स्व. गौरी गणेश हाल पता 575 कल्याणी देवी के रुप में हुई।

परिजनों ने बताया कि महेश शराब का लती था। वह सब्जी बेंच कर नशे के लिए पैसे जुटाता था। बीते शनिवार की रात से वह घर नहीं आया था। बेटा अभिषेक पिता की नशेबाजी से त्रस्त था इसलिए उसने खोजबीन भी नहीं की। मृतक की एक बेटी शिल्पा भी है जिसका कानपुर गोविंद नगर निवासी राजन के साथ विवाह हो चुका है।

महेश की मौत पर पत्नी निर्मला देवी बदहवास थी। वह एक प्राइवेट स्कूल में आया का काम करती है। शहर कोतवाल ओपी राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के नशे की हालत में नाले में गिरने के कारण डूबने से मौत की आंशका जताई जा रही है। सही कारण की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-सेंसेक्स 1491 अंक और निफ्टी 16 हजार के नीचे बंद, निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे

संबंधित समाचार