नैनीताल: अवैध निर्माण हटाने पहुंची प्राधिकरण की टीम का हुआ विरोध, बैरंग लौटे
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में अवैध निर्माण चिन्हित क्षेत्रों का ध्वस्तीकरण करने पहुंची जिला विकास प्राधिकरण की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके चलते अधिकारियों को बिना कार्रवाई किए वापस ही लौटना पड़ा। सोमवार को तल्लीताल क्षेत्र में अतिक्रमण करने पहुंचे अधिकारियों का विरोध कर ध्वस्तीकरण नहीं करने दिया गया। जिला विकास …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में अवैध निर्माण चिन्हित क्षेत्रों का ध्वस्तीकरण करने पहुंची जिला विकास प्राधिकरण की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके चलते अधिकारियों को बिना कार्रवाई किए वापस ही लौटना पड़ा।
सोमवार को तल्लीताल क्षेत्र में अतिक्रमण करने पहुंचे अधिकारियों का विरोध कर ध्वस्तीकरण नहीं करने दिया गया। जिला विकास प्राधिकरण की टीम तल्लीताल सीमेंट हाउस क्षेत्र में आठ लोगों के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए पहुंची। प्राधिकरण की टीम ध्वस्तीकरण का काम शुरू करती, इससे पहले ही लगभग सौ लोग क्षेत्र में एकत्र हो गए।
अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची जिल विकास प्राधिकरण की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद प्राधिकरण की टीम बिना कार्रवाई किए ही वापस लौट आई। मालूम हो कि सीमेंट हाउस क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बीते शनिवार को प्राधिकरण ने क्षेत्रीय निवासी चंदन थापा,नरेंद्र फर्त्याल, यश पाठक, कैलाश आर्य,आनंद मेहता,सावित्री भेसोड़ा,रामप्रसाद,लीला आर्य समेत आठ लोगों को नोटिस जारी किया था। नोटिस के आधार पर प्राधिकरण की टीम सोमवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पहुंची। पर स्थानीय लोगों ने अवैध निर्माण तोड़ने का विरोध शुरू कर दिया।
सभासद मनोज जोशी ने कहा कि प्राधिकरण को केवल गरीबों के अवैध निर्माण दिखते हैं पर अमीरों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं हो रही। केवल कमजोर और गरीब तबके के लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं। वहीं, विकास प्राधिकरण की टीम ने सभी अवैध निर्माणकर्ताओं को खुद ही अवैध निर्माण न तोड़ने पर दोबारा अभियान चलाकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। लोगों ने प्राधिकरण की टीम के अधिकारियों पर घूसखोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। काफी देर तक हंगामा होता रहा, मामला बढ़ते देख तहसीलदार को मौके पर आना पड़ा।
तहसीलदार नवाजिस खलिक ने स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनको कानूनी रूप से कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान सहायक अभियंता सतीश चौहान, सीएम साह, अवर अभियंता कमल जोशी, हेम उपाध्याय, महेश जोशी, पूरन तिवारी, खुशाल सिंह अधिकारी, इरशाद हुसैन मौजूद रहे।
