हल्द्वानी: गौला नदी में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, देर रात घर से हुआ था गायब
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग में गौला नदी में एक अधेड़ की शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त रानीबाग इंदिरा नगर निवासी 45 वर्षीय करन सिंह राणा के रूप में हुई है …
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग में गौला नदी में एक अधेड़ की शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त रानीबाग इंदिरा नगर निवासी 45 वर्षीय करन सिंह राणा के रूप में हुई है जो देर रात खाना खाने के बाद से घर से गायब हो गया था, जिसके बाद उसका शव नदी से मिला है।
परिजनों के मुताबिक करन सिंह राणा मानसिक रूप से बीमार चल रहा था, जिसका काफी दिनों से इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
