बहराइच: छह करोड़ से होगा जिले का विकास, नीति आयोग ने दी हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के लिए नीति आयोग ने छह करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। छह करोड़ रुपए की लागत से जिले में चार विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने नीति आयोग को पत्र भेजकर जिले के विकास के लिए बजट भेजने …

बहराइच। आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के लिए नीति आयोग ने छह करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। छह करोड़ रुपए की लागत से जिले में चार विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गयी है।

जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने नीति आयोग को पत्र भेजकर जिले के विकास के लिए बजट भेजने की मांग की थी। जिलाधिकारी और सीडीओ के प्रयास से छह करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। जिलाधिकारी ने बताया कि नवीन विकास परियोजनाओं के पूरा होते ही उद्यान, स्वास्थ्य तथा कौशल विकास के क्षेत्र में नई इबारत लिखी जायेगी।

केला फसल टिशू कल्चर लैब की स्थापना हो जाने से किसानों कोे दूरस्थ राज्यों कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों का सफर नहीं करना पड़ेगा। जनपद में ही केला फसल टिशू कल्चर लैब की स्थापना से किसानो को स्थानीय लैब से केले की उन्नत पौध उपलब्ध होने से बहराइच आधुनिक खेती की और अग्रसर हो सकेगा।

इसके अलावा जनपद में महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार के लिए सात स्वास्थ्य केंद्रों अपग्रेड किया जायेगा साथ ही तीन एफआरयू में अल्ट्रासाउण्ड मशीन भी स्थापित की जायेंगी। जिससे आमजनमानस विशेषकर महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओ का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा ‘‘उत्थान” के तहत बहुउपयोगी (मल्टी पर्पस) ऑडिटोरियम की स्थापना से एकीकृत कौशल विकास व रोज़गार उद्यम को बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें: रामपुर : बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दस साल की सजा, 10 हजार का जुर्माना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात