संभल : एक रात में छह नलकूपों को चोरों ने बनाया निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/असमोली, अमृत विचार। चोर एक ही रात में छह खेतों में लगे नलकूपों के स्टार्टर चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह खेत पर काम करने गए किसानों को चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। जनपद में खेत पर लगे नलकूपों से स्टार्टर चोरी होने का सिलसिला जारी …

संभल/असमोली, अमृत विचार। चोर एक ही रात में छह खेतों में लगे नलकूपों के स्टार्टर चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह खेत पर काम करने गए किसानों को चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

जनपद में खेत पर लगे नलकूपों से स्टार्टर चोरी होने का सिलसिला जारी है। जिससे पुलिस की कार्यशौली पर सवालियां निशान लग रहा है। रविवार की रात असमोली विकासखंड के गांव सेवापुर पदार्थपुर में पन्ने लाल, मोहर सिंह, राजकुमार, नेत्रपाल, जसपाल, चंद्रपाल, र्निदोष ने फसल की सिंचाई करने के लिए खेतों पर नलकूप लगवा रखे हैं। वह रविवार की शाम को नलकूप पर बनी कोठरी को बंद करके घर पर आकर सो गए थे।

रात को किसी समय चोरों ने नलकूपों की कोठरी का ताला तोड़कर खेती से संबंधित सामान और स्टार्टर चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह खेत पर काम करने गए किसानों ने नलकूपों की कोठरी का ताला टूटा देखकर होश उड़ गए। किसानों ने खेती के सामान व स्टार्टर को आस पास के जंगल में तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। किसानों ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : ट्रैक्टर ट्राली ने डंपर को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार