बरेली: होली तक नहीं मिला वेतन तो होगा प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राम लाल कश्यप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल माह फरवरी का वेतन ग्रामीण सफाई कमॅचारियों को अभी तक नहीं मिलने पर सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार से मिला और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले की …

बरेली,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राम लाल कश्यप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल माह फरवरी का वेतन ग्रामीण सफाई कमॅचारियों को अभी तक नहीं मिलने पर सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार से मिला और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 1945 ग्रामीण सफाई कर्मी कार्यरत हैं। वह गांव में बखूब अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वाहन कर रहे हैं। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी में पूरा सहयोग रहा। मगर, फरवरी माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है जबकि होली का पावन पर्व 17 और 18 मार्च का है।

अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो कर्मचारियों का परिवार इस खुशी से वंचित हो जायेगा। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय ने 12 मार्च तक वेतन भुगतान कराने का आश्वासन संघ को दिया । वहीं, संघ ने 12 मार्च तक वेतन न मिलने पर 15 मार्च को प्रदर्शन कर फिर ज्ञापन सौंप ध्नरने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष रनवीर सिंह पटेल, जिला संयुक्त मन्त्री रमेश राणा, ब्लाक उपाध्यक्ष निहाल सिंह आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: नवाबगंज में सपा करेगी वापसी या भाजपा का कब्जा रहेगा बरकरार

संबंधित समाचार