बरेली: गर्मी के साथ चढ़ेगा पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। जिले में भीषण ठंड के बाद पारा अधिक होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसके पीछे देर से ठंड शुरु होना बताया जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री की गिरावट के साथ 27.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया …

 बरेली,अमृत विचार। जिले में भीषण ठंड के बाद पारा अधिक होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसके पीछे देर से ठंड शुरु होना बताया जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री की गिरावट के साथ 27.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिन में आसमान में बादल भी छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल के बाद आगामी सात दिनों तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पंत नगर यूनिर्वसिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आर के सिंह ने बताया कि आगामी 8 व 9 मार्च को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

हालांकि इसके आसार बहुत कम हैं। इस बीच तेज हवा के साथ अधिकतम तापमान में लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: कॉलेज से बाहरी युवकों को खदेड़ा

संबंधित समाचार