आज का राशिफल। 08 मार्च, 2022
मेष आज प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में कोई बड़ा उत्सव हो सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपको मंहगे गिफ्ट मिल सकते हैं। आज घर पर वेबसीरीज या मूवी का आनन्द लेंगे। वृष आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास …
मेष
आज प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में कोई बड़ा उत्सव हो सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपको मंहगे गिफ्ट मिल सकते हैं। आज घर पर वेबसीरीज या मूवी का आनन्द लेंगे।
वृष
आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करेंगे। बिजनेस को प्रमोट करने के लिए दिन जबरदस्त है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ होगा।
मिथुन
आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। दूर की यात्राओं के लिए दिन अच्छा नहीं है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बदलते मौसम को लेकर सिरदर्द और बुखार की समस्या होगी। शॉपिंग के दौरान मूल्य का ध्यान अवश्य रखें।
कर्क
आज मित्र के व्यवहार से आप आनंदित रहेंगे। मेडिकल पेशे से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। मनोरंजन का भरपूर आनन्द लेंगे। अनुसन्धान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय-व्यय में संतुलन बनाकर रखें।
सिंह
आज अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। जीवनसाथी की सलाह से काम करना हितकर होगा। कृषि कार्यों से बड़ा धन लाभ हो सकता है। भविष्य को लेकर कोई सार्थक निर्णय ले सकते हैं।
कन्या
आज परिवार में शुभ आयोजन हो सकता है। नए प्रोजेक्ट्स में काम करने का विचार बनाएंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को सम्मान दें। गुस्से में आपके काम बिगड़ सकते हैं। पढ़ाई में कुछ परेशानियां आ सकती है।
तुला
आज दिन की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। अपने शेड्यूल में छेड़छाड़ न करें। भरोसेमंद व्यक्तियों का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
वृश्चिक
आज कई दिनों से जो काम रुका हुआ था वो आज बन सकता है। व्यापार में पार्टनर्स का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय को लेकर जो प्लानिंग आप कर रहे हैं उसे साकार करने के लिए समय उत्तम है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
धनु
आज अपने मनपसंद कार्यों में आप रुचि देंगे। यदि आप किसी जॉब के इंटरव्यू ले रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। प्रियजनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं।
मकर
आज आपको अकेले काम करना पड़ सकता है। आज आप मनोरंजन का आनन्द लेंगे। बच्चे पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। बिजनेस को लेकर बड़ी मीटिंग कर सकते हैं। सन्तान की योग्यता की प्रशंसा करें। आपको कुछ अच्छा करने का मौका मिलेगा।
कुंभ
आज नया वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबार में लाभ होगा। घर में संबंधियों का आना-जाना लगा रहेगा। दोपहर के बाद आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
मीन
आज दिन की शुरुआत नकारात्मक रहेगी। सिरदर्द और थकान के कारण काम में मन नहीं लगेगा। बिजनेस में जोखिम भरे कार्य न करें। दोपहर के बाद थोड़ा हल्का महसूस करेंगे। खर्चों में संतुलन बनाने की कोशिश कर सकते हैं।
