22 मार्च तक बढ़ाई गई विक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत
चंडीगढ़। मोहाली में एक अदालत ने मादक द्रव्य मामले में मंगलवार को शिरोमणी अकाली दल (शिअद) नेता विक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक के लिये बढ़ा दी। उनके वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि मजीठिया (46) अदालत के समक्ष पेश हुए जिसने हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। मादक द्रव्य मामले के …
चंडीगढ़। मोहाली में एक अदालत ने मादक द्रव्य मामले में मंगलवार को शिरोमणी अकाली दल (शिअद) नेता विक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक के लिये बढ़ा दी। उनके वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि मजीठिया (46) अदालत के समक्ष पेश हुए जिसने हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। मादक द्रव्य मामले के सिलसिले में 24 फरवरी को यहां एक अदालत के समक्ष समर्पण करने के बाद उन्हें दो हफ्तों के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
उच्चतम न्यायालय ने पहले पंजाब पुलिस को इस मामले में राज्य के पूर्व मंत्री को 23 फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया था ताकि वह राज्य में चुनाव प्रचार कर सकें। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना तथा न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने हालांकि मजीठिया को निर्देश दिया था कि वह पंजाब विधानसभा चुनावों के 20 फरवरी को संपन्न होने के बाद निचली अदालत के समक्ष आत्म समर्पण करें।
मजीठिया के खिलाफ पिछले साल 20 दिसंबर को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 24 जनवरी को खारिज कर दिया था।
इसे भी पढ़ें-
त्रिपुरा: 44 करोड़ रुपयों से बदलेगा 51 शक्ति मंदिर का स्वरूप, अमित शाह ने किया परियोजना का अनावरण
