कुशीनगर: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिनेत्री पाखी हेगड़े के नेतृत्व में सेल्फ डिफेंस क्लासेस का हुआ आयोजन
कुशीनगर। जिले के ढाढा बुजुर्ग स्थित संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े के नेतृत्व में एक सेल्फ डिफेंस क्लासेस का आयोजन किया। मंगलवार को संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने मुंबई से आए ट्रेनर नीलेश …
कुशीनगर। जिले के ढाढा बुजुर्ग स्थित संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े के नेतृत्व में एक सेल्फ डिफेंस क्लासेस का आयोजन किया।
मंगलवार को संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने मुंबई से आए ट्रेनर नीलेश सोनकर और मास्टर सिफू के साथ मिलकर बच्चियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दिया। कार्यक्रम के दौरान पाखी हेगड़े ने कहा की लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की शिक्षा बचपन से ही देनी चाहिए।
लड़कियों को कमजोर समझने वाले लोगों के लिए ट्रेनिंग बहुत जरूरी है ताकि लोग ये ना कहे की तुम लड़की हो यहां मत जाओ वहां मत जाओ। इसलिए लड़कियों को पहले सेल्फ डिफेंस सिखना होगा। सभी को मेंटली स्ट्रांग होना होगा ट्रेनिंगटेक्निक के जरिए।साथ ही नाइन कंपनी के जरिए पाखी हेगड़े के सहयोग से लड़कियों को सेनेटरी नैपकिन डिस्ट्रिब्यूशन किया गया।
वहीं संत पुष्पा इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सिस्टर जोइसी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। सिस्टर जोइसी ने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सिस्टर अनमैरी ने कहा कि संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है। कार्यक्रम मेंयुवा कवयित्री भावना द्विवेदी,युवा शायर मिन्नत गोरखपुरी, सिस्टर अनूपा, गोरखपुर की सुप्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ प्रियंका वर्मा व विद्यालय के करन सहित अन्य अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।
पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक का व्हाइट मोनोकिनी में हॉट लुक, फैंस बोले- हाय गर्मी
