आजमगढ़: काउंसलिंग करके महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और हक के लिए जागरूक कर रहीं हिना देसाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की गरीब व नि:शक्त महिलाओं को स्वावलंबन व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं। गुजरात चेम्बर ऑफ कामर्स की सेक्रेटरी रह चुकी हिना देसाई। सरस्वती पुस्तकालय की डायरेक्टर हिना देसाई जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। नदी के किनारे वाले इलाके में शिक्षा, …

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की गरीब व नि:शक्त महिलाओं को स्वावलंबन व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं। गुजरात चेम्बर ऑफ कामर्स की सेक्रेटरी रह चुकी हिना देसाई। सरस्वती पुस्तकालय की डायरेक्टर हिना देसाई जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। नदी के किनारे वाले इलाके में शिक्षा, जागरूकता व रोजगार की काफी कमी है। ऐसे में हिना देसाई इन महिलाओं के बीच जाकर उनके बीच शिक्षा, रोजगार व उनके हक के बारे में जागरूक कर रही हैं।

महिलाओं की काउंसलिंग कर किया जा रहा जागरूक

हिना देसाई का कहना है कि महिलाओं को अचार, पापड़, परवल बनाकर उनकी बिक्री करवाई जाती है। इसके साथ ही अगरबत्ती व झाड़ू बनाती हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं सिलाई कढ़ाई कर अपनी अजीविका चला रही हैं। इसके साथ ही बहुत सी महिलाएं बकरी पालन करती हैं, जिससे उन्हें लाभ हो सकें। लड़कियों को ब्यूटी पार्लर व कम्प्यूटर कोर्स कराया जाता है। आने वाले समय में इन लड़कियों को डिजिटल रूप से जोड़ेगें, जिससे इन लड़कियों को प्लेटफार्म से जोड़ा जा सके। और महिला और लड़कियां जागरुक के साथ साथ डिजिटल में भी सेल्फ डिपेंड हो सके।

यहां पर होने वाले लैगिंक भेदभाव, महिला हिंसा के साथ पति-पत्री के झगड़ों का निपटारा भी समझा-बुझाकर कराया जाता है। हिना देसाई का कहना है कि यह लड़कियां जिन रिमोट एरिया में रहती हैं, वहां सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। महिलाओं के साथ शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा घर में या बाहर होना आम हैं। ऐसे में बहुत सी महिलाएं इन मामलों में चुप्पी साधती हैं। ऐसे में इन महिलाओं को जागरूक कर उनके हक की लड़ाई लड़ी जाती है। ऐसे में इन सबकी काउंसलिंग कर इन्हें इनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा जिससे यह लड़कियां व महिलाएं अपने हक व अधिकार के बारे में लड़ सकें।

यह भी पढ़े-सार्थक है उसी की सुंदरता, जिसका अंतःकरण भी सुंदर हो : रूप नारायण

संबंधित समाचार