बुलंदशहर: अगवा किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले से विगत दिनों अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। अगवा दलित किशोरी ने पकड़े गए युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बता दें कि थानाक्षेत्र निवासी एक दलित व्यक्ति की नाबालिग बेटी को एक युवक बहलाफुसला कर …

बुलंदशहर। जिले से विगत दिनों अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। अगवा दलित किशोरी ने पकड़े गए युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

बता दें कि थानाक्षेत्र निवासी एक दलित व्यक्ति की नाबालिग बेटी को एक युवक बहलाफुसला कर ले गया था। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया था। पीड़ित परिवार ने पुलिस में संबंधित मामले की तहरीर दी थी, जिसके बाद से ही पुलिस अगवा किशोरी की तलाश कर रही थी।

मंगलवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मकान में छापा मारा और दोनों लोगों को बरामद कर लिया। फिलहाल किशोरी को जहां मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Infertility In Women: अगर महिलाओं में दिख रहें हैं यह लक्षण तो हो सकती है बांझपन की समस्या, जानें कारण

संबंधित समाचार