रायबरेली: हाई टेंशन लाइन के लटके तार से झुलसा किशोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गांव गांव बिजली लाइन के लटक रहे तार ग्रामीणों के जीवन के लिए खतरा बने हुए है। मंगलवार को लटक रहे एचटी लाइन की चपेट में आकर एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया है । क्षेत्र के  गंगौली गाँव निवासी श्रीपाल के दरवाजे से हाईटेंशन लाइन गई  हुई है। जिसके खुले तार लटक …

रायबरेली। गांव गांव बिजली लाइन के लटक रहे तार ग्रामीणों के जीवन के लिए खतरा बने हुए है। मंगलवार को लटक रहे एचटी लाइन की चपेट में आकर एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया है ।

क्षेत्र के  गंगौली गाँव निवासी श्रीपाल के दरवाजे से हाईटेंशन लाइन गई  हुई है। जिसके खुले तार लटक रहे हैं। शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदारों द्वारा लाइन सही नहीं की गई। मंगलवार की दोपहर उनका बेटा सुधीर कुमार  ट्रैक्टर पर चढ़कर कोई कार्य कर रहा था। तभी उसका हाथ हाईटेंशन लाइन में छू गया। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि करंट से झुलसकर आये एक किशोर का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े-हरदोई: लूट की खबर सुनते ही पुलिस का छूटा पसीना, शुरू हुई जांच

संबंधित समाचार