मुरादाबाद : दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके में रह रही महिला पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी मां को भी घायल कर दिया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़िता …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके में रह रही महिला पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी मां को भी घायल कर दिया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़िता की मां ने एसएसपी से गुहार लगाई।

सिविल लाइंस की हिमगिरी कॉलोनी निवासी नईमा खातून ने एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी फरहा परवीन का निकाह 25 जुलाई 2016 को नई दिल्ली के खानपुर निवासी फहीम उर्फ सोनू से किया था। शादी में सामर्थ्य से बढ़कर दान-दहेज दिया गया था, लेकिन पति, सास-ससुर, दो देवर, ननद, नंदोई और अमरोहा के गजरौला निवसी बचौलिया कम दहेज के लिए उनकी बेटी को ताने देते थे।

इसके बाद आरोपी दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। फरहा ने मायके वालों की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इतनी रकम देने से इनकार किया तो ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके आ गई। आरोप है कि 19 फरवरी को पति फहीम उर्फ सोनू शराब के नशे में आया और फरहा की गर्दन पर चाकू रख दिया। यह देख मां नईमा बीच-बचाव करने दौड़ी तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया।

आरोप है कि आरोपियों ने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मारपीट की।  बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी चले गए। पीड़िता की मां ने सिविल लाइंस थाने में उसी दिन शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। उन्होंने सिविल लाइंस एसएचओ को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें :  10 मार्च से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन, जरनल टिकट भी मिलेगा

संबंधित समाचार