कानपुर: कारोबारी के आवास, प्रतिष्ठान व गोदाम पर आयकर का छापा, तीन लॉकर सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने शहर के एक कारोबारी के यहां छापा मारा। कानपुर और उन्नाव में उसके ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को कारोबारी के आवास समेत प्रतिष्ठान व गोदाम पर एक साथ छापा मारा। इनवाइस में गड़बड़ी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई …

कानपुर। मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने शहर के एक कारोबारी के यहां छापा मारा। कानपुर और उन्नाव में उसके ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को कारोबारी के आवास समेत प्रतिष्ठान व गोदाम पर एक साथ छापा मारा। इनवाइस में गड़बड़ी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

आयकर अधिकारियों की ओर से नकदी बरामद करने और तीन लाकर सीज करने की सूचना है। अंडर बिलिग की भी बात सामने आई है। अब आयकर अधिकारी कारोबारी से जुड़े अन्य सूत्र भी तलाश रहे हैं। अफसरों को दस्तावेजों में आयकर व जीएसटी से जुड़ी गड़बड़ियां मिली हैं। गोदाम में मौजूद स्टाक का रजिस्टर से मिलान करने पर गड़बड़ी सामने आई है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: मतगणना के दौरान गड़बड़ी करने वालों को गोली मारने के दिए गए निर्देश, विजयी प्रत्याशी नहीं निकाल सकेंगे जुलूस

संबंधित समाचार