ईवीएम को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर योगी सरकार पर साधा निशाना, कही यह बड़ी बात
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। वहीं इस बीच मतगणना ने पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चोर चोरी से जाए, हेरा-फेरी …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। वहीं इस बीच मतगणना ने पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चोर चोरी से जाए, हेरा-फेरी से न जाए।
योगी सरकार अभी भी ई.वी.एम. मशीन की हेरा-फेरी कर जनादेश पर डकैती डालना चाहती है। अब समझ में आया कि सूपड़ा साफ होने के बाद भी भाजपा, सरकार बनाने का दम्भ क्यों भर रही है। ईवीएम मशीन से भरी डीसीएम का वीडियो शिवपुर विधानसभा, वाराणसी।
10 मार्च को आएंगे यूपी विधानसभा के नजीजे
बता दें कि यूपी विधानसभा की 403 सीटों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। यूपी चुनाव में इस बार सात चरणों वोटिंग की गई है। यूपी में आखिरी वोटिंग 7 मार्च को की गई थी। प्रदेश में बनने वाली किसी भी सरकार को बहुमत के लिए 202 सीटों की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: पुलिस को नहीं मिल रही डॉ. एमसी सक्सेना की सही लोकेशन, देश के बाहर जाने का लगाया अंदेशा
चोर चोरी से जाए, हेरा-फेरी से न जाए।
योगी सरकार अभी भी ई.वी.एम. मशीन की हेरा-फेरी कर जनादेश पर डकैती डालना चाहती है। अब समझ में आया कि सूपड़ा साफ होने के बाद भी भाजपा, सरकार बनाने का दम्भ क्यों भर रही है।
ईवीएम मशीन से भरी डीसीएम का वीडियो शिवपुर विधानसभा, वाराणसी।@ECISVEEP pic.twitter.com/FBWgaSysUy— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) March 8, 2022
