बहराइच: दबंगों ने रंजिश में बालिका को जमकर पीटा, हुई बेहोश
बहराइच। मटेरा के लालपुर शिवपुर गांव निवासी एक बालिका मंगलवार शाम को खेत से मजदूरी कर वापस आ रही थी। रास्ते में दबंगों ने रंजिश में बालिका की पिटाई कर दी। जिससे वह बेहोश हो गई। बालिका की मां ने थाने में तहरीर दी है। जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर शिवपुर के …
बहराइच। मटेरा के लालपुर शिवपुर गांव निवासी एक बालिका मंगलवार शाम को खेत से मजदूरी कर वापस आ रही थी। रास्ते में दबंगों ने रंजिश में बालिका की पिटाई कर दी। जिससे वह बेहोश हो गई। बालिका की मां ने थाने में तहरीर दी है।
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर शिवपुर के मजरा शिवपुर निवासी तस्लीमा (14) पुत्री शेर अली मंगलवार को गांव निवासी ग्रामीण के यहां मजदूरी पर गन्ना छीलने गई थी। शाम को पांच बजे वह मजदूरी करके वापस घर आ रही थी। रास्ते में गांव निवासी आरिफ, छोटकऊ और सलमान ने तस्लीमा की लात घूसों से पिटाई कर दी। बालिका मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।
आसपास के लोगों की मदद से घर भेजा गया। लगभग एक घंटे बाद बालिका को होश आया। मां ने तीनों लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। अभी मटेरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। जांच के संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
यह भी पढ़ें: ईवीएम को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर योगी सरकार पर साधा निशाना, कही यह बड़ी बात
