वाराणसी: अखिलेश के ईवीएम में हेराफेरी वाले बयान के बाद डीएम का बयान आया सामने, बैठक कर कही यह बात
वाराणसी। वाराणसी में ईवीएम में गड़बड़ी व हेराफेरी वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान के बाद बनारस के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बयान में कहा कि जिन ईवीएम को लेकर निशाना बनाया जा रहा है उनका चुनावी ईवीएम से कोई लेना देना नहीं है। …
वाराणसी। वाराणसी में ईवीएम में गड़बड़ी व हेराफेरी वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान के बाद बनारस के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बयान में कहा कि जिन ईवीएम को लेकर निशाना बनाया जा रहा है उनका चुनावी ईवीएम से कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को बुलाया गया है। वहीं वोटिंग के दिन इस्तेमाल की गई ईवीएम मशीन की सूची भी उन्हें मेल कर दी गई है। हार्ड कापी भी आज ही दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन ईवीएम को लेकर आशंका जताई जा रही है वो वोटिंग वाली ईवीएम नहीं हैं।
डीएम ने कहा कि ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए एक मजबूत कमरा बना है। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर बैरीकेडिंग भी की गई है। भारी पुलिस बल भी तैनात है ऐसे में कैसे कोई गड़बड़ी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को समय से वेतन देने की उठी मांग
